enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में बस-पिकअप की जोरदार टक्कर, युवक का हाथ कटा, ड्राइवर फरार

सीधी में बस-पिकअप की जोरदार टक्कर, युवक का हाथ कटा, ड्राइवर फरार

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के रामपुर नैकिन में बुधवार रात करीब 10 बजे यूनियन बैंक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही बस और तेज रफ्तार पिकअप के बीच हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका दायां हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया।

जानकारी के अनुसार महामाया ट्रैवलर्स की बस बेलकसरी से रीवा की ओर बारात लेकर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी रवि केवट ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान यूनियन बैंक के पास बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की खिड़की के पास बैठे सित्तू केवट नामक युवक का दायां हाथ कट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में लिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment