enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 4 दिन का अवकाश

सीधी में भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 4 दिन का अवकाश

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर (समग्र शिक्षा) के आदेशानुसार कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में तापमान में लगातार वृद्धि होने के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल का समय पूर्व निर्धारित अनुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य शासकीय कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 27 अप्रैल से प्रभावशील होगा और निर्धारित अवधि तक लागू रहेगा। गर्मी को देखते हुए अभिभावकों से भी बच्चों का विशेष ध्यान रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

Share:

Leave a Comment