enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी के 1.21 लाख छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन, 75 प्रतिशत से अधिक अंक वालों को लाभ

एमपी के 1.21 लाख छात्रों को मिलेगा लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन, 75 प्रतिशत से अधिक अंक वालों को लाभ

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को इस वर्ष लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश में ऐसे करीब 1 लाख 21 हजार छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ उठाएंगे।

सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस राशि का उपयोग छात्र अपनी सुविधा के अनुसार लैपटॉप खरीदने में कर सकेंगे।

यह योजना मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। इस बार बड़ी संख्या में छात्रों के 75 प्रतिशत से अधिक अंक आने के कारण लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

योजना के तहत पात्र छात्रों का चयन स्कूलों से प्राप्त डाटा के आधार पर किया जाता है। इसके लिए अलग से आवेदन की आवश्यकता नहीं होती है। सत्यापन के बाद पात्र विद्यार्थियों के खातों में राशि भेजी जाती है।

सरकार का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई में तकनीकी संसाधनों का लाभ मिलेगा और वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।

Share:

Leave a Comment