भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। रविवार को ग्वालियर समेत प्रदेश के 22 जिलों में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।प्रदेश में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। खजुराहो में सबसे अधिक 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि रतलाम में 44.5 डिग्री पारा रहा। इसके अलावा दतिया और धार में 44.1 डिग्री, नौगांव और श्योपुर में 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। टीकमगढ़ और मंडला में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री, उमरिया में 43.5 डिग्री तथा नर्मदापुरम में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं गुना और सतना में 43.3 डिग्री, सीधी में 43.2 डिग्री, सागर में 43.1 डिग्री और रीवा-मलाजखंड में 43 डिग्री तापमान रहा।रायसेन में 42.8 डिग्री और खरगोन में 42.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर और उज्जैन में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री और जबलपुर में 42.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।फिलहाल लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। —