enewsmp.com
Home सीधी दर्पण रामपुर बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का धरना, एरियर व वेतन भुगतान सहित कई मांगें उठाईं

रामपुर बीईओ के खिलाफ शिक्षकों का धरना, एरियर व वेतन भुगतान सहित कई मांगें उठाईं

सीधी(ईन्यूज एमपी)- शिक्षकों के एरियर भुगतान, इनकम टैक्स में कथित मनमानी कटौती, बीईओ कार्यालय रामपुर में नियमित उपस्थिति न रहने, हाउस रेंट न जोड़ने तथा अप्रैल 2023 के वेतन का भुगतान न होने जैसी समस्याओं को लेकर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इन्हीं मांगों को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआं प्रांगण में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय तिवारी के नेतृत्व में शिक्षक धरने पर बैठ गए। धरने में शिक्षक योगेश पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, राकेश मिश्रा, मुरली कोल, मुनेश कोरी सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

धरने पर बैठे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बीईओ द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है, जिससे शिक्षकों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन व एरियर का भुगतान न होना गंभीर समस्या है, वहीं इनकम टैक्स में अनियमित कटौती से भी असंतोष बढ़ा है।

शिक्षकों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment