सीधी(ईन्यूज एमपी)-संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सीधी स्थित अपने निवास पर डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण पहल के तहत Self Enumeration (स्व-गणना) प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज की। सांसद जी ने कहा कि यह पहल तकनीकी रूप से सशक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से राष्ट्र निर्माण को नई गति देने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से जनगणना की यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय की बचत करने वाली है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि वे घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। सांसद डॉ राजेश मिश्रा जी ने कहा, “आइए, जागरूक बनें – डिजिटल बनें – और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।”