enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आज, 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आज, 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। करीब 16 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। परिणाम सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से जारी किया जाएगा।

इस वर्ष हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर और आवेदन नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, एमपी रिजल्ट पोर्टल तथा डिजिलॉकर के माध्यम से भी देख सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल ऐप के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर तैयार रखना होगा। बिना इन जानकारियों के परिणाम देखना संभव नहीं होगा।

बोर्ड के नियमानुसार प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

इस वर्ष बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा के स्थान पर सेकंड मेन एग्जाम की व्यवस्था लागू की है। इसमें असफल या अपने अंकों में सुधार करने वाले छात्र पुनः परीक्षा दे सकेंगे। यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित होने की संभावना है।

इस बार 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे, जिससे छात्रों को अलग-अलग इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रदेशभर में रिजल्ट को लेकर उत्सुकता का माहौल है और छात्र अपने भविष्य को लेकर परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share:

Leave a Comment