भोपाल(ईन्यूज़ एमपी): राज्य सरकार ने आज शाम बड़ा फैसला लेते हुए सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले हैं।साथ ही एक संभाग आयुक्त और लोक शिक्षा आयुक्त में भी बदलाव किया गया है। सबसे अहम फैसले में धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं लंबे समय से शिवपुरी में बतौर कलेक्टर पदस्थ रहे वरिष्ठ अधिकारी रविंद्र कुमार चौधरी को अपर सचिव, नर्मदा घाटी विकास एवं जल संसाधन विभाग में अपर सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा लंबे समय से नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में उपसचिव के दायित्व में पदस्थ IAS राहुल नामदेव धोटे को मंडला कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सीधी जिले के तत्कालीन कलेक्टर रहे IAS अभिषेक सिंह को आयुक्त, लोक शिक्षण, मध्यप्रदेश, भोपाल तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग का दायित्व दिया गया है। इस बड़े फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को मंत्रालय और महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारी दी गई है, वहीं कई नए चेहरों को जिलों की कमान सौंपी गई है। पूरी सूची – कौन कहां भेजे गए • प्रियंक मिश्रा – कलेक्टर, भोपाल • कौशलेंद्र विक्रम सिंह – सचिव, मुख्यमंत्री • रविंद्र कुमार चौधरी – अपर सचिव, नर्मदा घाटी विकास • प्रतिभा पाल – कलेक्टर, सागर • धरणेन्द्र कुमार जैन – अपर सचिव, विमानन विभाग • नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी – कलेक्टर, रीवा • सुमित मीना – अपर सचिव, वित्त विभाग • सोमेश मिश्रा – कलेक्टर, नर्मदापुरम • संदीप जी.आर. – श्रम आयुक्त, इंदौर • शीलता पटले – सचिव, MPPSC, इंदौर • नेहा मीना – कलेक्टर, सिवनी • रंजीता बाड़े – उप सचिव, सहकारिता विभाग • सुधीर कुमार कोचर – उप सचिव व CEO, EPCO, भोपाल • अर्पित वर्मा – कलेक्टर, शिवपुरी • राखी सहाय – कलेक्टर, उमरिया • शील दाहिमा – कलेक्टर, श्योपुर • विदिशा मुखर्जी – कलेक्टर, मैहर • प्रताप नारायण यादव – कलेक्टर, दमोह • राहुल नामदेव धोटे – कलेक्टर, मंडला • डॉ. योगेश तुकाराम भर्सट – कलेक्टर, झाबुआ • डॉ. सौरभ संजय सोनी – कलेक्टर, बैतूल