enewsmp.com
Home सीधी दर्पण शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 5 दुकानदारों पर समन शुल्क की कार्रवाई

शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 5 दुकानदारों पर समन शुल्क की कार्रवाई

सीधी(ईन्यूज एमपी)- शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए संयुक्त अभियान चलाया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई।

बुधवार शाम डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रिया पाठक, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमन मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी और यातायात थाना प्रभारी ने शहर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करते पाए जाने पर 5 दुकानदारों के खिलाफ नगरपालिका द्वारा समन शुल्क की कार्रवाई की गई। वहीं अन्य दुकानदारों और ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे सड़क पर अतिक्रमण न करें और दुकानों का सामान सड़क पर न फैलाएं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share:

Leave a Comment