enewsmp.com
Home सीधी दर्पण बहरी में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर आज, हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

बहरी में ‘संकल्प से समाधान’ शिविर आज, हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले के जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत तहसील बहरी मुख्यालय स्थित हायर सेकेंड्री स्कूल बहरी में आज 9 अप्रैल को “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।

शिविर के सफल संचालन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजेश शुक्ला एवं जनपद पंचायत सिहावल की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जाएगा। साथ ही अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को सुविधा मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें नागरिकों का जांच के साथ परामर्श और उपचार किया जाएगा।

यह शिविर शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Share:

Leave a Comment