enewsmp.com
Home सीधी दर्पण शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने दिया धरना, निकाली रैली

शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने दिया धरना, निकाली रैली

सीधी(ईन्यूज एमपी) - अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर जिले भर के हजारों शिक्षकों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले स्थानीय पूजा पार्क में धरना प्रदर्शन कर पूजा पार्क से कलेक्ट्रेट तक अपने अधिकारों के लिए शासन प्रशासन पर निशाना साधते हुए रैली निकालकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के संयोजक हरीश मिश्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षकों की पात्रता परीक्षा लिए जाने के आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक परीक्षा से नहीं डरता, बात शिक्षकों के सम्मान के साथ किए जा रहे खिलवाड़ की है और ऐसे मजाक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयोजक सुखेंद्र सिंह ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षक के खिलाफ शासन प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही नीतियों का पुरजोर विरोध किया। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक शिक्षा देने के साथ ही परीक्षा लेने का कार्य करता है, जिस देश में शिक्षकों की परीक्षा की प्रक्रिया अपनाई जाय उस देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता, शिक्षक समुदाय ऐसे आदेशों का मुंहतोड़ जवाब देगा। सभा को अभयराज योगी, जयभारत सिंह, पद्मधर द्विवेदी, राकेश द्विवेदी, उमा सिंह ,मीरा गौतम,श्रवण मिश्रा, मधु पटेल, राजकुमारी पाण्डेय ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम रैली में डा.राकेश सिंह, राकेश मिश्रा, अरुण सिंह, प्रशांत जायसवाल, महेश प्रजापति, रमेश पाण्डेय, दान बहादुर सिंह, पाण्डुरंग भक्ते, सुखधाम सिंह, संतोष प्रजापति, बांकेलाल सिंह, अनिल तिवारी, वीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्र, शैलेंद्र सिंह, संजय पाण्डेय, इंद्रपाल सिंह प्रभातमणि त्रिपाठी सहित हजारों शिक्षक शामिल रहे ।

Share:

Leave a Comment