enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में फिर बदला मौसम: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

एमपी में फिर बदला मौसम: 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का नया सिस्टम सक्रिय हो गया है। इसके असर से अगले तीन दिन तक प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 34 जिलों में चेतावनी दी गई है।

मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में इस सिस्टम का असर बना रहेगा।

प्रदेश में तेज हवाएं भी चलेंगी। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। मौसम का मिजाज दोपहर बाद तेजी से बदलेगा।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिसका असर प्रदेश में फिर से देखने को मिल सकता है।

गौरतलब है कि 4, 5 और 6 अप्रैल को भी प्रदेश में तेज मौसम गतिविधियां देखी गई थीं। कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी-बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार अप्रैल में मौसम असामान्य बना हुआ है, जिससे बीच-बीच में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

Share:

Leave a Comment