enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी: ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

सीधी: ड्यूटी के दौरान शराब पीने पर 3 पुलिसकर्मी निलंबित

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वीआईपी ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में एएसआई अनूप बंसल, प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह सेंगर और आरक्षक अमन भट्ट पर यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, तीनों पुलिसकर्मी 4 अप्रैल की रात वीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। इसी दौरान मझौली क्षेत्र के एक ढाबे के पास वर्दी में शराब पीकर अभद्रता करने की शिकायत मिली। सूचना पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी के साथ भी प्रधान आरक्षक प्रभात सिंह द्वारा अनुशासनहीन व्यवहार किया गया।

मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने और ड्यूटी में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हें रक्षित केंद्र से संबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के दौरान किसी भी प्रकार की नशाखोरी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share:

Leave a Comment