भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में महंगाई का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी 60 रुपए बढ़ाए गए थे, जिसके बाद अब लगातार दूसरी बढ़ोतरी से आमजन और कारोबारियों पर असर पड़ रहा है। प्रदेश में इस समय गैस की किल्लत भी बनी हुई है। जानकारी के अनुसार करीब 50 हजार से अधिक होटल और रेस्टोरेंट को उनकी जरूरत का केवल 9 प्रतिशत सिलेंडर ही मिल पा रहा है। ऐसे में कई होटल संचालकों ने अपने मेन्यू में बदलाव करना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में खाने की कीमतों में भी बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। बड़े शहरों में नए रेट नई दरों के अनुसार भोपाल में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2084 रुपए, इंदौर में 2186 रुपए, जबलपुर में 2295 रुपए, ग्वालियर में 2307 रुपए और उज्जैन में 2251 रुपए में मिल रहा है। रीवा सबसे महंगा, कई जिलों में 2300 पार रीवा में सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा 2331 रुपए पहुंच गई है। वहीं नरसिंहपुर, सिंगरौली, सतना, कटनी, बालाघाट, पन्ना, रायसेन, शहडोल, मंडला, सीधी, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, सिवनी, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी जैसे जिलों में भी रेट 2300 रुपए या उससे अधिक हो गए हैं। इंदौर में सबसे सस्ता सिलेंडर प्रदेश में सबसे सस्ता कमर्शियल सिलेंडर इंदौर में मिल रहा है, जहां अब इसकी कीमत 2186 रुपए है। वहीं शाजापुर-सीहोर में 2091 रुपए, हरदा में 2114 रुपए, सागर में 2119 रुपए और नर्मदापुरम-विदिशा में 2120 रुपए के आसपास रेट हैं। इसके अलावा कई जिलों में कीमत 2200 रुपए से कम बनी हुई है। गैस की कीमतों में इस बढ़ोतरी से खाद्य व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में इसका प्रभाव आम लोगों की जेब पर भी दिखेगा, क्योंकि होटल और रेस्टोरेंट संचालक बढ़ती लागत का बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं।