enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कुसमी तहसील के कर्मचारी को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

कुसमी तहसील के कर्मचारी को कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

सीधी (ईन्यूज एमपी)-तहसील कुसमी में पदस्थ कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर टीकम प्रसाद पनिका के विरुद्ध अनुशासनहीनता के आरोप में कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि संबंधित कर्मचारी द्वारा नशे की हालत में सहकर्मी के साथ अनुचित व्यवहार करने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है। साथ ही वह लगभग एक माह से बिना अनुमति के अनुपस्थित भी पाया गया है।

प्रकरण को गंभीर मानते हुए संबंधित कर्मचारी को 7 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


Share:

Leave a Comment