enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सीधी(ईन्यूज एमपी)- कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने जिला चिकित्सालय का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कमी या अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता तथा आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक सुधार तत्काल करने के निर्देश दिए।

इस दौरान तहसीलदार गोपद बनास श्री राकेश शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बविता खरे एवं सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment