भोपाल(ईन्यूज एमपी)-रामनवमी के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा आज प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मध्यप्रदेश के सात प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रीराम केंद्रित नृत्य-नाटिकाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य इन आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लोगों को अवगत कराना है। कार्यक्रमों में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्य आयोजन राम राजा मंदिर परिसर में होगा, जहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा भरत घाट, श्रीराम जानकी मंदिर, मंगल भवन, जुगल किशोर मंदिर, सीतामढ़ी और अहमदपुर बरेली में भी भव्य आयोजन होंगे। इन सभी स्थलों पर नृत्य-नाटिका, भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रदेशभर में रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।