enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: कर्मचारियों का DA बढ़ा, OBC युवाओं को फ्री ट्रेनिंग व शिष्यवृत्ति

कैबिनेट के बड़े फैसले: कर्मचारियों का DA बढ़ा, OBC युवाओं को फ्री ट्रेनिंग व शिष्यवृत्ति

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के युवाओं और शासकीय कर्मचारियों के हित में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में जहां कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि को मंजूरी दी गई, वहीं OBC वर्ग के युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण योजना को भी हरी झंडी दी गई।

कर्मचारियों को राहत: DA में 3% बढ़ोतरी
कैबिनेट ने प्रदेश के लाखों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी।

OBC युवाओं के लिए खास योजना
सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 12वीं पास युवाओं को सुरक्षा बलों में करियर बनाने के लिए नई योजना शुरू करने का निर्णय लिया है।

उद्देश्य: सेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस और होमगार्ड भर्ती के लिए तैयारी
प्रशिक्षण अवधि: 45 दिन का निशुल्क सघन प्रशिक्षण
स्थान: प्रदेश के सभी 10 संभागीय मुख्यालय

* बालिकाओं को ₹1100 प्रति माह
* बालकों को ₹1000 प्रति माह

युवाओं को मिलेगा सीधा फायदा
इस योजना से प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में जाने का बेहतर अवसर मिलेगा। वहीं प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें तैयारी में मदद मिलेगी।कैबिनेट के इन फैसलों को कर्मचारियों और युवाओं के लिए बड़ी राहत और अवसर के रूप में देखा जा रहा है, जिससे एक ओर वेतन में बढ़ोतरी होगी तो दूसरी ओर रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

Share:

Leave a Comment