enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: 3% DA बढ़ा, 58% हुआ महंगाई भत्ता; एरियर किस्तों में मिलेगा

एमपी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: 3% DA बढ़ा, 58% हुआ महंगाई भत्ता; एरियर किस्तों में मिलेगा

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसके बाद कर्मचारियों को अब 55 प्रतिशत की जगह 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 2 मार्च को घोषित किया गया था, जिससे प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। इसमें लगभग 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.50 लाख पेंशनर्स शामिल हैं।

बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को 4,185 रुपये से लेकर 38,070 रुपये तक एरियर मिलेगा, जबकि हर महीने वेतन में 465 रुपये से 4,230 रुपये तक की वृद्धि होगी। सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन के साथ देने का निर्णय लिया है।

सरकार ने एरियर का भुगतान एकमुश्त करने के बजाय 6 समान किस्तों में मई 2026 से शुरू करने का फैसला किया है, जिससे नवंबर 2026 तक पूरी राशि दी जा सकेगी।

हालांकि पेंशनर्स को एरियर के मामले में कुछ नुकसान हो सकता है, क्योंकि उन्हें जुलाई 2025 के बजाय 1 जनवरी 2026 से एरियर देने का निर्णय लिया गया है। इस पर कर्मचारी संगठनों ने आपत्ति जताई है और पूरा एरियर देने की मांग की है।

गौरतलब है कि लंबे समय से कर्मचारी केंद्र सरकार के बराबर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे थे, जिसे अब राज्य सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

वहीं, घोषणा के 15 दिन बाद भी वित्त विभाग की ओर से इसका औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते कर्मचारी आदेश का इंतजार कर रहे हैं। आदेश जारी होने के बाद ही बढ़े हुए DA और एरियर का लाभ मिलना शुरू होगा।

Share:

Leave a Comment