enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी का मिल सकता है तोहफा

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी का मिल सकता है तोहफा

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली से पहले कर्मचारियों को DA बढ़ाने का संकेत दिया था, जिसके बाद अब इस पर औपचारिक निर्णय लिया जा सकता है।

यदि प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है तो राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर होगा।

बैठक में इसके अलावा भी कई विकास और प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Share:

Leave a Comment