enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में शुरू हुई “मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस” योजना, हर ब्लॉक में जुड़ेंगे 15 युवा

मध्यप्रदेश में शुरू हुई “मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस” योजना, हर ब्लॉक में जुड़ेंगे 15 युवा

सीधी (ईन्यूज़ एमपी): मध्यप्रदेश में सुशासन को मजबूत बनाने और युवाओं को प्रशासनिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम” की शुरुआत की गई है। इस योजना का संचालन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के माध्यम से किया जाएगा।
योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक से 15 युवाओं को जोड़ा जाएगा, जो इंटर्न के रूप में काम करेंगे। ये युवा सरकार की विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर पड़ने वाले प्रभाव, क्रियान्वयन की स्थिति और उसमें आने वाली कठिनाइयों की जानकारी एकत्रित करेंगे।
जानकारी के अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में करीब 4165 युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। चयनित युवाओं को इंटर्न के रूप में कार्य करने के लिए प्रति माह 10 हजार रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा।
सरकार का मानना है कि इस पहल से युवाओं को प्रशासनिक अनुभव मिलेगा, वहीं योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी वास्तविक स्थिति की जानकारी भी सीधे शासन तक पहुंच सकेगी।

Share:

Leave a Comment