enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई नामजद प्रकरण दर्ज, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस आरक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई नामजद प्रकरण दर्ज, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

उमरिया(ईन्यूज एमपी)- जिले के रणविजय चौक क्षेत्र में पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की है। घटना देर रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा अन्य व्यक्ति से विवाद एवं मारपीट की जा रही थी। मौके पर पहुंचे पुलिस आरक्षक ने बीच-बचाव का प्रयास किया, इस दौरान आरोपी द्वारा आरक्षक के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। घटना का वीडियो सामने आते ही मामला गंभीर हो गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। मुख्य आरोपी के रूप में विमल जरिया का नाम सामने आया है, जो न्यायालय में बाबू के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान कर ली गई है।

इस संबंध में थाना कोतवाली के प्रभारी मदन सिंह मरावी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण थाना कोतवाली उमरिया में पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ या पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share:

Leave a Comment