भोपाल(ईन्यूज एमपी)- नवपदस्थ आयुक्त (जनसंपर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम श्री मनीष सिंह ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। गौरतलब है कि देर रात जारी आदेश में मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शनिवार सुबह उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने नवनियुक्त आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की कमान मिलने से विभाग में नई कार्यशैली और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।