भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में 32 प्रधान आरक्षक एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) के स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के बाद जारी इस सूची में विभिन्न जिलों में पदस्थ कर्मचारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश के अनुसार झाबुआ, अलीराजपुर, इंदौर, धार, देवास, आगर मालवा, राजगढ़, सीधी, कटनी, ग्वालियर, खरगोन, रायसेन सहित कई जिलों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। सबसे अधिक बदलाव आदिवासी अंचल और इंदौर संभाग से जुड़े जिलों में देखने को मिला है। मंदसौर को मिले दो नए हेड कांस्टेबल तबादला सूची के अनुसार मंदसौर जिले में दो प्रधान आरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। * प्रधान आरक्षक पंकज सिंह तोमर को आगर मालवा से मंदसौर भेजा गया है। * प्रधान आरक्षक सुरेश कुमावत को देवास से मंदसौर स्थानांतरित किया गया है। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति से मंदसौर जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अन्य प्रमुख तबादले सूची में भोपाल ग्रामीण, भोपाल नगरीय, पीटीसी इंदौर, धार, देवास, हरदा, खंडवा, भिंड, रायसेन, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, खरगोन, रीवा सहित अन्य जिलों में भी प्रधान आरक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण “स्वयं के व्यय पर” अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और विभिन्न जिलों में बल संतुलन बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।