enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर भाजपा जिला अध्यक्ष का स्पष्टीकरण, संतोष पाठक से पार्टी का कोई संबंध नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर भाजपा जिला अध्यक्ष का स्पष्टीकरण, संतोष पाठक से पार्टी का कोई संबंध नहीं

सीधी (ईन्यूज़ एमपी): सिहावल विधानसभा क्षेत्र के संतोष पाठक से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अधिकृत बयान जारी करते हुए स्थिति स्पष्ट की है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि संतोष पाठक का भारतीय जनता पार्टी से किसी भी प्रकार का कोई लेना-देना नहीं है। वह न तो पार्टी के सदस्य हैं और न ही कभी भाजपा में किसी प्रकार की जिम्मेदारी या दायित्व पर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संतोष पाठक के नाम के साथ भाजपा का नाम जोड़ना पूरी तरह से भ्रामक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
देव कुमार सिंह चौहान ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी सोशल मीडिया पोस्ट या सार्वजनिक मंच पर संतोष पाठक को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Leave a Comment