enewsmp.com
Home सीधी दर्पण बहरी में बर्बरता की हद पार: ठेला हटाने के विवाद में महिला की बीच बाजार लाठी-डंडों से पिटाई

बहरी में बर्बरता की हद पार: ठेला हटाने के विवाद में महिला की बीच बाजार लाठी-डंडों से पिटाई

सीधी (ईन्यूज़ एमपी):बहरी तहसील मुख्यालय में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ठेला–गुमटी हटाने के विवाद में एक महिला की बीच बाजार लाठी, डंडों, लात-घूंसे से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटना में एक यूट्यूबर की संलिप्तता के आरोप भी सामने आ रहे हैं।
बतादें कि घटना बहरी बाजार की है, जहां दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि सरेआम अपमान और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बाजार में मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कानून-व्यवस्था पूरी तरह बेबस नजर आई।

प्रेस नोट के मुताबिक बहरी में पिछले तीन महीनों से गुमटी हटाने को लेकर विवाद चल रहा था। बार-बार शिकायतों और चेतावनियों के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका नतीजा यह हिंसक घटना बनकर सामने आया।

वहीं महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अतिक्रमण और विवाद पर कार्रवाई होती, तो महिला को इस अमानवीय हिंसा का शिकार नहीं होना पड़ता।

Share:

Leave a Comment