सीधी(ईन्यूज एमपी)-नेशनल हाईवे पर पुरानी बहरी के समीप शुक्रवार 6 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए बहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।