enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश होली पर राजधानी–रीवा रूट के यात्रियों को राहत, रानी कमलापति से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

होली पर राजधानी–रीवा रूट के यात्रियों को राहत, रानी कमलापति से 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

भोपाल(ईन्यूज)-होली पर्व को देखते हुए राजधानी भोपाल और रीवा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे प्रशासन द्वारा रानी कमलापति और भोपाल से चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही रानी कमलापति–दानापुर के बीच भी सप्ताह में दो दिन होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

इन ट्रेनों के संचालन से सतना, कटनी, सागर, बीना सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह व्यवस्था की है।

रीवा–रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 02192 शनिवार 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन उसी दिन रात 10:15 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 01667 रानी कमलापति–दानापुर होली स्पेशल 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारिणी एवं उपलब्धता की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Share:

Leave a Comment