enewsmp.com
Home सीधी दर्पण समग्र शिक्षा अभियान सेकेण्डरी एजुकेशन की वार्षिक कार्य योजना निर्माण की बैठक आयोजित हुई

समग्र शिक्षा अभियान सेकेण्डरी एजुकेशन की वार्षिक कार्य योजना निर्माण की बैठक आयोजित हुई

मेरी शाला बेस्ट शाला का क्रियान्वयन समय सीमा में करें जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में दिये निर्देश


सीधी(ईन्यूज एमपी)-कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्याे को वार्षिक कार्य योजना की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शा.उ.मा.वि. क्रमांक-2 सीधी में सम्पन्न हुई। एपीसी रमसा डॉ सुजीत कुमार मिश्र द्वारा समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना 2026-27 के सम्बंध में प्राचार्याे से विस्तार से चर्चा करते हुये आवश्यक शिक्षण कक्ष, लैब, बाउंड्रीवाल की आवश्यकता, शौचालय की जरूरत, पेयजल, विद्युतीकरण, वोकेशनल कोर्स, आई सी टी लैब से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गई।


बैठक में मेरी शाला बेस्ट शाला, 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम की कार्य योजना, परीक्षा पूर्व तैयारी, परीक्षा पे-चर्चा, कैरियर काउंसलिंग, एक्सपोजर विजिट, प्रेरणा उत्सव का पंजियन, भवन निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कराना, अधोसंरचना हेतु माग पत्र, स्पोकेन इंग्लिश की कोचिंग (परीक्षा उपरांत), दीक्षा पोर्टल, ई-विद्या, स्वच्छता साथी-वॉष आंन व्हील पर चर्चा हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार सिंह ने सभी प्राचार्याे को निर्देशित किया कि 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य सभी स्कूल को प्राप्त करना है इसके लिये अतिरिक्त कक्षाये लगायें। कमजोर छात्रों को दूरभाष पर भी सहयोग करें। एडीपीसी श्री ओशो उत्सव ने प्राचार्याे को सभी मदो का खर्चा शीघ्र कराये जाने के निर्देश दियें।


बैठक में आई टी सेल से देवेन्द्र तिवारी और जिले के सभी हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment