enewsmp.com
Home सीधी दर्पण 77वें गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत सीधी में हुआ ध्वज आरोहण, वितरित किए गए महुआ के लड्डू...

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला पंचायत सीधी में हुआ ध्वज आरोहण, वितरित किए गए महुआ के लड्डू...

सीधी (ईन्यूज़ एमपी): 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सीधी कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय पर्व गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी शैलेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, प्रदीप शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह सोलंकी के निर्देशानुसार मिष्ठान के रूप में पारंपरिक महुआ के लड्डुओं का वितरण किया गया, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, एकता और राष्ट्रीय गौरव की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Share:

Leave a Comment