enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी करेंगे ध्वजारोहण

सीधी में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी करेंगे ध्वजारोहण

सीधी(ईन्यूज एमपी)- जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी होंगे। यह आयोजन स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में संपन्न होगा, जहां प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ध्वजारोहण के पश्चात प्रातः 9:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9:25 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 10:15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रारंभ होंगी, जिनमें स्कूली बच्चों और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। प्रातः 10:30 बजे परेड द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके पश्चात जिले के विकास कार्यों और उपलब्धियों को दर्शाती विकास आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

समारोह के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Share:

Leave a Comment