enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मौहरिया में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा

मौहरिया में अखंड ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, सामाजिक उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा

सीधी(ईन्यूज एमपी)-अखंड ब्राह्मण सेवा समिति के प्रदेश महासचिव के.के. द्विवेदी के नेतृत्व में जिले के ग्राम मौहरिया तिवारी टोला में बिप्र समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान संगठन के बैनर तले बिप्र बटुकों के जनेऊ संस्कार, आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण कन्याओं के विवाह तथा समाज के जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और संस्कारों को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।प्रदेश महासचिव के.के. द्विवेदी ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकारिणी के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा समिति की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अखंड ब्राह्मण सेवा समिति का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और संस्कार की भावना को पहुंचाना है।बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि भोपाल संभाग अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त किए जाने के बाद के.के. द्विवेदी को अखंड ब्राह्मण सेवा समिति का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है, जिससे संगठन को प्रदेश स्तर पर नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
इसके साथ ही आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के अवसर पर मीडिया और समाजिक सहभागिता को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग और एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया गया।
बैठक में समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं ग्राम मौहरिया के समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment