enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी करेंगे राष्ट्रीय ध्वजरोहण ...

सीधी में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी करेंगे राष्ट्रीय ध्वजरोहण ...

सीधी में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी करेंगे राष्ट्रीय ध्वजरोहण ...

सीधी(ईन्यूज़ एमपी):- देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीधी जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य समारोह में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह के दौरान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की भावना का संचार किया जाएगा।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा, बैठक व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

Share:

Leave a Comment