सीधी(ईन्यूज एमपी)-सीधी जिले के गांधी चौराहे के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। रेत से लदा एक हाईवा (डंपर) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। हादसे में रोहित यादव नाम के युवक की मौत हुई है, हालांकि सड़क का डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। बाजार के अंदरूनी मार्ग से गुजर रहा था हाईवा जानकारी के अनुसार, रेत से भरा हाईवा बाजार के अंदरूनी रास्ते से होकर गुजर रहा था। गांधी चौराहे के पास पहुंचते ही चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और हाईवा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद एक व्यक्ति जहां मृत हो गया है वहीं एक घायल हैं। तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। चालक की तलाश, रेत चोरी की जांच जारी इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि गांधी चौराहे के पास एक हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराने के लिए कार्रवाई की गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है तथा फरार चालक की तलाश जारी है। साथ ही, रेत चोरी के मामले की भी जांच की जा रही है। बता दें कि एक ओर जहां एक व्यक्ति कि मौत हो गई है तो वहीं दूसरा घायल हैं हालांकि चालक को लेकर असमंजस बरकरार है।