enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू, नितिन नवीन का सर्वसम्मति से चयन तय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू, नितिन नवीन का सर्वसम्मति से चयन तय

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। नई दिल्ली में सोमवार को नामांकन का दौर चलेगा, जिस पर पूरे राजनीतिक गलियारे की नजर बनी हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नितिन नवीन का सर्वसम्मति से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले नामांकन में मध्यप्रदेश की भूमिका इस बार खास रहने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के करीब 20 वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के प्रस्तावक और समर्थक के रूप में शामिल होंगे। इससे यह संकेत मिल रहा है कि संगठनात्मक फैसलों में मध्यप्रदेश का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

भाजपा नेतृत्व की ओर से यह चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह संगठनात्मक सहमति के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। नामांकन के दौरान केंद्रीय नेताओं के साथ विभिन्न राज्यों के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के अंदरखाने से मिल रही जानकारी के अनुसार यदि कोई अप्रत्याशित घटनाक्रम नहीं होता है तो नितिन नवीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में मध्यप्रदेश के नेताओं की सक्रिय भागीदारी, आने वाले समय में संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत करेगी। वहीं आज होने वाले नामांकन के बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

भाजपा के इस बड़े संगठनात्मक फैसले पर देशभर के राजनीतिक हलकों की नजर टिकी हुई है।

Share:

Leave a Comment