सीधी(ईन्यूज एमपी)- उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज रविवार को पूर्व सांसद गोविंद मिश्र के गृह ग्राम कोष्टा पहुंचे जहां उनके स्वर्गीय पिता श्री हनुमान प्रसाद मिश्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। इस दौरान रीवा सांसद जनार्दन प्रसाद मिश्र व सीधी सांसद राजेश मिश्र ने भी कोष्टा पंहुचकर श्रद्दांजलि दी इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हनुमान प्रसाद मिश्र एक सम्मानित और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्राथना की एवं पूर्व सांसद गोविंद मिश्र, वरिष्ठ समाज ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र , अनेन्द्र मिश्र राजन सहित परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की। उल्लेखनीय है कि चुरहट विधानसभा से विधायक एवं सीधी संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद रहे गोविंद मिश्र केपूज्य पिता हनुमान प्रसाद मिश्र का हाल ही में भोपाल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे 105 वर्ष की आयु पूर्ण कर देवलोक गमन कर गए। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके बाद डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने आज उनके घर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया है।