enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश गणतंत्र दिवस पर तीन दिन आमजनों के लिए खुलेगा लोकभवन

गणतंत्र दिवस पर तीन दिन आमजनों के लिए खुलेगा लोकभवन

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन को आम नागरिकों के भ्रमण के लिए तीन दिनों तक खोला जाएगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक निर्धारित समय में लोकभवन का अवलोकन कर सकेंगे।

भ्रमण के दौरान आमजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लघु फिल्मों का प्रदर्शन और चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे नागरिकों को लोकतांत्रिक संस्थाओं और शासन प्रणाली से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को लोकतंत्र की भावना से जोड़ना और गणतंत्र दिवस के महत्व को और अधिक सशक्त बनाना है।

उन्होंने जानकारी दी कि 25 जनवरी और 27 जनवरी 2026 को लोकभवन आम नागरिकों के लिए अपरान्ह 2 बजे से सायं 8 बजे तक खुला रहेगा। वहीं 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन का भ्रमण प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही किया जा सकेगा।

आम नागरिकों के लिए लोकभवन में प्रवेश और निकास की व्यवस्था गेट क्रमांक-1 से सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित समय और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share:

Leave a Comment