enewsmp.com
Home सीधी दर्पण जिला सीधी के खिलाड़ी शिवम् कुशवाहा एवं अंकुर मिश्रा राष्ट्रीय शालेय वुशू प्रतियोगिता हेतु रवाना

जिला सीधी के खिलाड़ी शिवम् कुशवाहा एवं अंकुर मिश्रा राष्ट्रीय शालेय वुशू प्रतियोगिता हेतु रवाना

सीधी (ईन्यूज एमपी)-वूशु ट्रेनिंग सेंटर, पुलिस लाइन सीधी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शिवम् कुशवाहा एवं अंकुर मिश्रा का चयन 69वीं राष्ट्रीय शालेय वुशू प्रतियोगिता 2026 के लिए हुआ है, जो स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत मणिपुर में आयोजित की जा रही है।

रीवा संभाग टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर शिवम् कुशवाहा ने 48 किलोग्राम तथा अंकुर मिश्रा ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर मध्यप्रदेश वुशू टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की है। यह प्रतियोगिता 14 से 18 जनवरी 2026 तक इम्फाल वेस्ट, मणिपुर में आयोजित होगी।

खिलाड़ियों की इस सफलता का श्रेय जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन तथा वुशू प्रशिक्षकों के सतत प्रशिक्षण को दिया गया है। नियमित अभ्यास एवं अनुशासित प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि पर खेल विभाग, वुशू संघ एवं उनके परिजनों द्वारा दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।

Share:

Leave a Comment