enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी से बड़ी खबर: NH-39 में भीषण सड़क हादसा,मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं

सीधी से बड़ी खबर: NH-39 में भीषण सड़क हादसा,मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदलीं

सीधी (ईन्यूज़ एमपी) : राष्ट्रीय राजमार्ग NH-39 पर बुधवार शाम एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। निजी यात्री बस और बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह दिल दहला देने वाला हादसा रीवा- सीधी मार्ग पर जमोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटा नाला के पास शाम करीब 7:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक मकर संक्रांति के अवसर पर चुरहट के कोललदह घाट पर स्नान कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सीधी से सतना की ओर जा रही निजी यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर जमोड़ी थाना पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Share:

Leave a Comment