enewsmp.com
Home सीधी दर्पण युवा दिवस पर आज होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

युवा दिवस पर आज होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

सीधी(ईन्यूज एमपी)-स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर आज 12 जनवरी 2026 को जिले में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, सीधी के खेल मैदान में आयोजित होगा।

इस अवसर पर सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, नगर पालिका पार्षद, वरिष्ठ नागरिकों सहित बड़ी संख्या में जनसामान्य सहभागिता कर सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में योग, स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरणा लेना है।

Share:

Leave a Comment