सीधी(ईन्यूज एमपी)- कृषि उपज मंडी समिति सीधी द्वारा अवैध धान परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। उप संचालक श्री आनंद मोहन शर्मा (आंचलिक कार्यालय रीवा) के निर्देशन तथा भारसाधक अधिकारी श्री राकेश कुमार शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मंडी सचिव श्री रावेंद्रशेखर अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में गठित जांच दल ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को जांच के दौरान वाहन क्रमांक HR 55 AN 1386 में 361.80 क्विंटल धान का अवैध परिवहन पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर मंडी समिति द्वारा संबंधित वाहन के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए मंडी शुल्क, समझौता शुल्क एवं निराश्रित शुल्क के रूप में कुल 48 हजार 416 रुपये की राशि जमा कराई गई। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक श्री विनय कुमार पांडेय एवं श्री अनुज कुमार मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही। मंडी समिति ने स्पष्ट किया है कि शासन के राजस्व हितों की रक्षा हेतु भविष्य में भी अवैध परिवहन एवं नियमों के उल्लंघन पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।