सीधी(ईन्यूज एमपी)-जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद के लिए आयोजित उपचुनाव 2025 (उत्तरार्द्ध) की मतगणना गुरुवार 02 जनवरी 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। तीन प्रत्याशी थे मैदान में तहसीलदार एवं रिटर्निंग अधिकारी दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच पद के लिए कुल तीन अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना कार्य पूर्ण कराया गया। वीरेन्द्र प्रसाद पनिका को मिले सर्वाधिक मत मतगणना में वीरेन्द्र प्रसाद पनिका को 520 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमनाथ पनिका को 336 मत और नरेन्द्र कुमार सिंह को 303 मत मिले। इसके अलावा नोटा के पक्ष में 114 मत पड़े। 184 मतों से दर्ज की जीत मतगणना परिणामों के आधार पर वीरेन्द्र प्रसाद पनिका को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर 184 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन प्रमाण पत्र किया गया जारी रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी वीरेन्द्र प्रसाद पनिका को निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। मतगणना के दौरान सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।