मझौली(ईन्यूज एमपी)-ग्राम पंचायत छुही में सरपंच पद के लिए हुए मतदान की प्रक्रिया तीनों मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर दिलीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत छुही में कुल 2,151 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 1,100 पुरुष एवं 1,051 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के दौरान कुल 1,273 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 590 पुरुष एवं 683 महिला मतदाता रहे। रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि सरपंच पद के लिए मतगणना 02 जनवरी 2026 को तहसील कार्यालय मझौली में कराई जाएगी। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रही।