enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड, 30 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश के 30 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मंदसौर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 2.9 डिग्री तक गिर गया।

राजधानी भोपाल, इंदौर सहित 5 जिलों में शीतलहर और कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है। मालवा और निमाड़ अंचल में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। कुल 15 जिलों में ठंड का असर और तेज हुआ है।

घने कोहरे के कारण 16 से अधिक जिलों में दृश्यता कम रही, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें देरी से चलीं। बड़े शहरों में भोपाल सबसे ठंडा दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों तक बना रहेगा। 30 दिसंबर को ठंड और बढ़ने की संभावना है। जेट स्ट्रीम को मौजूदा सर्दी की बड़ी वजह माना जा रहा है, जो लगभग 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही हवाओं के साथ ठंड बढ़ा रही है।

Share:

Leave a Comment