सीधी–सिंगरौली मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग–39) पर स्थित अपूर्ण प्रमुख संरचनाओं के संरचनात्मक ऑडिट एवं कार्यात्मक उपयुक्तता आकलन का कार्य आईआईटी (बीएचयू) के प्रो. के. के. पाठक के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस कार्य के अंतर्गत प्रो. पाठक के साथ 4 से 5 विशेषज्ञ सदस्यों की टीम पिछले दो दिनों से क्षेत्र में कार्यरत है। इसी क्रम में आज सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा कर्थुआ क्षेत्र पहुंचे, जहां दिल्ली से आए एनएचआई (NHI) के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से कर्थुआ के नौआ नाला स्थल का निरीक्षण किया गया। सांसद डॉ. मिश्रा भी टीम के साथ स्थल पर उपस्थित रहे और निरीक्षण में सम्मिलित हुए। निरीक्षण के दौरान कार्य को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा किसी प्रकार की समस्या न आने का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर कर्थुआ मंडल अध्यक्ष श्री आशीष धर दुबे, श्री सीतल गुप्ता, डॉ. मनोज सिंह सहित ग्रामीण प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।