enewsmp.com
Home सीधी दर्पण राज्यमंत्री राधा सिंह का सीधी दौरा आज, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राज्यमंत्री राधा सिंह का सीधी दौरा आज, स्थानीय कार्यक्रमों में होंगी शामिल

सीधी(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) राधा सिंह आज दिनांक 26 दिसंबर 2025, शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर सीधी जिले में रहेंगी। उनके दौरे को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री सुबह 11.30 बजे चितरंगी से प्रस्थान करेंगी। इसके बाद दोपहर 02.00 बजे गिजवार (जिला सीधी) आगमन होगा, जहां वे पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री रणदमन सिंह स्मृति अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम उपरांत राज्यमंत्री सायं 05.00 बजे गिजवार से प्रस्थान करेंगी तथा रात्रि 08.00 बजे बैढन पहुंचेगी, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी।
राज्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस विभाग, जिला पंचायत, जनसंपर्क विभाग सहित संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा गया है।

Share:

Leave a Comment