सीधी (ईन्यूज एमपी)-भाजपा जिला कार्यालय सीधी में आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर अटल जयंती का आयोजन किया गया। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यालय में आयोजित अटल जयंती के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं और विधायक शरदेंदु तिवारी जी द्वारा कहा गया कि सुशासन विकास और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे अटल बिहारी वाजपेयी इसीलिए आज भी उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चौहान द्वारा जयंती कार्यक्रम में कहा गया कि भारत की परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाने में अटल जी का विशेष योगदान रहा अटल जी के लिए गए परमाणु परीक्षण के साहसिक फैसले से दुनिया आश्चर्यचकित हो गई थी। प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान द्वारा कहा गया कि अटल एक ओजस्वी वक्ता, कवि और कुशल प्रशासक के प्रतीक है। पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी द्वारा कहा गया कि भारत के विकास की नींव रखने में अटल जी का विशेष योगदान रहा जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है । पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता द्वारा कहा गया कि अटल जी को भारतीय राजनीति के आजाद शत्रु की संज्ञा दी गई थी जयंती कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल पांडेय द्वारा किया गया। जयंती में उपस्थित पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। अटल जन्म शताब्दी के अवसर पर सीधी जिला के सभी मण्डलों के 1037 बूथों में अटल जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष विश्वबंधु धर द्विवेदी , अशोक पटेल, शिवदान साकेत, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम , सूर्यप्रताप सिंह , कार्यक्रम के जिला सह संयोजक एवं अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य , युवा मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा , जीतेन्द्र सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी, पुनीत नारायण शुक्ला, सुधीर शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, रामप्रसाद बैस, पुष्पराज सिंह, सरस्वती बहेलिया, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडेय, राजेश द्विवेदी, सूबेदास यादव, योगेंद्र सिंह, विमल सिंह, नीरज मिश्रा, विजय शंकर शुक्ला, रजनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, बुद्धसेन साहू, सुनीता रानी वर्मा , जीतेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, राजकुमार पटेल, निशा सिंह, विभा शर्मा , संगीता सिंह , भानू पांडेय, रंजना मिश्रा, दिनेश गुप्ता, पार्षद शोभादेवी, कंचन केशरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।