सीधी(ईन्यूज एमपी)- -राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त यशस्वी आलोचक,कवि, संपादक प्रो आशीष त्रिपाठी को "नामवर सिंह सम्मान-2026" से नवाजा जाएगा। चयन समिति द्वारा फैसले की यह जानकारी विप्लवी पुस्तकालय गोदारगमां के प्रमुख श्री राजेंद्र राजन जी के द्वारा प्रदान की गई है। इसके पहले यह सम्मान आलोचक-विश्वनाथ त्रिपाठी, कवि-नरेश सक्सेना, प्रो अवधेश प्रधान, प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल तथा प्रो बृज कुमार पांडे को दिया जा चुका है। आशीष जी को यह सम्मान विप्लवी पुस्तकालय गोदरगमां में शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर 23-24 मार्च को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह नामवर सिंह का शताब्दी वर्ष भी है। उनके व्यक्तित्व कृतित्व को सहेजने वाले प्रतिभा पुत्र प्रो आशीष त्रिपाठी कोई यह सम्मान दिया जाना गौरव और गरिमा की बात है।उल्लेखनीय है , नामवर जी विप्लवी पुस्तकालय के विभिन्न कार्यक्रमों में छह बार आए और हर बार आग्रहपूर्वक गांव में ही कई -कई दिनों तक रहे थे। 2019 में नामवर सिंह के निधन उपरांत इस सम्मान की स्थापना 2020 में की गई थी। इस वर्ष के आयोजन में " शहादत के मूल्यों की कसौटी पर भारत " विषय में योगेंद्र यादव -विचारक व राजनीतिक विश्लेषक , ज्यां द्राज - अर्थशास्त्री ,सुधा भारद्वाज , आंदोलनकारी नेत्री -सुभाषिनी अली साम्यवादी नेत्री व पूर्व सांसद और प्रोफेसर सुभाष राय , हिंदी विभाग, ,शांतिनिकेतन (विश्वभारती विश्वविद्यालय) इस बार भिन्न -भिन्न मतावलंबियों के बीच विचार मंथन का स्थल बनेगा विप्लवी पुस्तकालय। 2 वर्ष पहले 2023 में इस भव्य आयोजन में शामिल होने का मुझे भी अवसर मिला था। तब प्रो पुरुषोत्तम अग्रवाल को नामवर सिंह सम्मान से नवाजा गया था। विप्लवी पुस्तकालय राजेंद्र राजन जी के कर्मठता और समर्पण से आज पूरे देश में चर्चित है। जो युवा पीढ़ी में बौद्धिक सृजनात्मकता के नए आयाम गढ़ रहा है। प्रलेस सीधी ने प्रसन्नता व्यक्त की -------------------------------------- प्रगतिशील लेखक संघ सीधी के अध्यक्ष सोमेश्वर सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रोअनिल सिंह प्रांतीय सचिव शिव शंकर मिश्रा सरस, सीधी इकाई के सचिव अशोक तिवारी अकेला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि आशीष जी को यह सम्मान देकर विप्लवी पुस्तकालय ने विन्ध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात इसलिए भी है कि आशीष जी इसी माटी का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष प्रो सेवाराम त्रिपाठी के चिरंजीवी हैं। आशीष जी को कोटिश: बधाई और शुभकामनाएं।