सीधी ( ईन्यूज एमपी) समाज में सेक्रेटरी साहब के नाम से विख्यात रहे एक सौ एक बर्षीय पंडित शिवकुमार दुबे का 15 दिसंबर, एकादशी , दिन सोमवार को निधन हो गया । पंडित दुबे सेवानिवृत्ति सचिव एवं कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं। वे ग्राम- बेलदह , पोस्ट - हनुमानगढ़ के निवासी थे ।उनके निधन से समाज में शोक व्याप्त है । श्री दुबे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं,उनके बड़े पुत्र महेश प्रसाद दुबे, सेवानिवृत्ति संभागीय प्रबंधक, वन विकास निगम है जबकि कनिष्ठ पुत्र डॉक्टर दीनानाथ दुबे सेवानिवृत्ति सहायक संचालक शिक्षा रहे हैं । उनके दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं जबकि दो नाती एवं तीन नातीनों का भरा पूरा परिवार है । उनका अंतिम संस्कार ग्राम - वेलदह, पोस्ट - हनुमानगढ़ में किया गया। शेष समस्त कार्यक्रम ग्राम वेलदह में ही संपन्न होंगे ।