enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वी. सुतार के निधन पर उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार राम वी. सुतार के निधन पर उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार और पद्म विभूषण से सम्मानित राम वी. सुतार के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री सुतार का संपूर्ण जीवन भारतीय कला और शिल्प परंपरा को समर्पित रहा। उनके निधन से भारतीय कला, संस्कृति और शिल्प जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का सृजन श्री राम वी. सुतार के अद्वितीय शिल्प कौशल, सृजनात्मक दृष्टि और राष्ट्रभक्ति का जीवंत उदाहरण है। सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि श्री सुतार की कलाकृतियाँ आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। उनका योगदान भारतीय कला परंपरा में स्वर्णाक्षरों में दर्ज रहेगा। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, अनुयायियों और शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share:

Leave a Comment